फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लांडरा के यूनियन बैंक कट के पास एक कार की टक्कर से एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सोहाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान लांडरा निवासी सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को उनके बेटे गुरिंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता बुधवार रात एक्टिवा पर सवार होकर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे जब वह यूनियन बैंक लांडरा कट के पास से मुड़ रहे थे, उसी दौरान लांडरा लाइटों की तरफ से तेज रफ्तार वरना कार आई।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इससे सुरजीत सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत सोहाना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक्टिवा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी अकास एवेन्यू, फतेहगढ़ चूडियां रोड अमृतसर, हाल निवासी रीजनल स्पाइनल इंजरी सेंटर सेक्टर-70 मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें