फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार से खैर के आठ लट्ठे मिले, आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। कार से खैर के आठ लट्ठे मिलने पर वन विभाग ने गांव करोंदेवाल निवासी गुरप्रीत सिंह पर मामला दर्ज कर उसको अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जयंती माजरी ब्लॉक अधिकारी सोमनाथ, वन रक्षक सिलेंद्र कुमार, बेलदार निहाल सिंह और बेलदार करनैल सिंह रात करीब 10 बजे जंगल में गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक ऑल्टो कार जंगल की तरफ से आती दिखाई दी। विभाग की टीम ने शक के आधार पर उसे रोका और उसकी जांच की। इसमें खैर की लकड़ी बरामद हुई।
गुरप्रीत सिंह को खैर के आठ लट्ठों सहित गांव होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर ही ऑल्टो कार को भी कब्जे में लिया। आरोपी गुरप्रीत सिंह को मुल्लांपुर गरीबदास थाने लाया गया। इसकी सूचना वन विभाग की टीम ने उच्चाधिकारी को दी। आरोपी गुरप्रीत सिंह पर गांव करोंदेवाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें