फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से विवाह का झांसा देकर ठगे पौने आठ लाख रुपये, अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सदर पुलिस ने एक युवती के साथ विवाह करने का झांसा देकर उससे पौने आठ लाख रुपये ठगने के आरोप में अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि वह अपने विवाह के लिए सोशल साइट पर लड़के की तलाश कर रही थी। इसी दौरान एक युवक ने अपना नाम प्रेम शंकर बताया और अपने विवाह के लिए युवती के साथ संपर्क करके खुद को ब्रिटिश सिटीजन बताया। इसके बाद उसको विश्वास में लेने के लिए युवक ने अपने पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज भी भेजे।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों के बीच विवाह पर सहमति बनने के बाद आपस में बातचीत होने लगी और दोनों ने आपस में विवाह करने का फैसला कर लिया। प्रेम शंकर ने युवती को बताया कि वह 11 अप्रैल, 2021 को भारत आएगा और विवाह के लिए उसके माता-पिता को मिलेगा। इसके बाद 12 अप्रैल को युवती के मोबाइल फोन पर कॉल आई कि मैं कस्टम विभाग का अधिकारी बोल रहा हूं और आपके जानकार प्रेम शंकर को किसी मामले में उन्होंने एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसका बैग और रुपये भी जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही उस कस्टम अधिकारी ने कहा कि प्रेम शंकर को जमानत पर छोड़ने के लिए पैसे जमा करवाने पड़ेंगे। इसके बाद केस खत्म होने पर उसके जमानत के पैसे वापस कर दिए जाएंगे। इसी बीच प्रेम शंकर ने भी युवती को फोन किया और पैसे भेजने की मांग की। इस पर युवती ने उनकी बातों पर विश्वास करके उनकी ओर से बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में पौने आठ लाख रुपये जमा करवा दिए।
इसके बाद युवती ने उसी फोन नंबर पर कॉल की तो वह नंबर बंद आया और न ही किसी ने वापस उसको कोई फोन किया। इस पर युवती को अपने साथ हुई ठगी का पता आभास हो गया। इसके बाद उसने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में लंबे समय तक जांच करने के बाद अब अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें