फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फ्री की बिजली से हो रही कमाई, एक कनेक्शन लेकर सब मीटर से कर रहे कमाई

विज्ञापन
बिजली से रोशन झु​ग्गियां। संवाद 
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली में एक प्लॉट का मालिक सरकार से फ्री की बिजली से कमाई कर रहा है। एक कनेक्शन लेकर 100 के करीब झुग्गियों में सब मीटर से बिजली की सप्लाई दी जा रही है। झुग्गियों में रहने वालों से 10 रुपये प्रति यूनिट वसूला जा रहा है। ढकोली क्षेत्र में बनी इन झुग्गियों में डिश टीवी चलते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

यहां पर एक बड़ा सवाल उठता है कि क्या यह सारी बातें अधिकारियों को नहीं पता? झुग्गियों में रहने वाले लोग टीवी और हीटर समेत बिजली के सभी उपकरणों का प्रयोग कर रहे हैं। इसके चलते कभी भी आग लगने जैसी घटना हो जाए तो यहां पर भारी जानी नुकसान हो सकता है। झुग्गियां बनाने के लिए ज्यादातर प्लास्टिक का ही प्रयोग किया गया है। अगर समय रहते प्रशासन द्वारा इन्हें नहीं हटाया जाता तो क्या ऐसी घटना होने पर प्रशासन की जिम्मेवारी नहीं होगी?



एक मीटर से 100 सब मीटर को कनेक्शन नहीं दिया जा सकता। हमारी टीम ने मौके पर जाकर चेक किया था और मीटर मालिक को ओवरलोड का जुर्माना डाल दिया गया है। जुर्माना कितना डाला है इसकी जानकारी एसडीओ कॉमर्शियल ही दे सकते हैं। - प्रवीर कुमार एसडीओ, बिजली विभाग जीरकपुर।
विज्ञापन




कभी भी एक मीटर से 100 सब मीटर को कनेक्शन नहीं दिया जा सकता। अगर कहीं भी ऐसा है तो सभी सब मीटर के कनेक्शन काट देने चाहिए। अगर कोई ओवरलोड का जुर्माना डाला हुआ है तो इस संबंध में जानकारी एसडीओ कॉमर्शियल ही दे सकते हैं। -सुरेंद्र सिंह बैंस एक्सईएन
बिजली विभाग जीरकपुर।



ढकोली क्षेत्र में अवैध रूप से बनी हुई झुग्गियों को हटाने का कम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस संबंधी सोमवार को पहले डिप्टी कमिश्नर मोहाली को पत्र लिखा जाएगा, जिसके बाद वहां से जवाब आने के बाद इन झुग्गियों को स्थाई तौर पर हटा दिया जाएगा। - अशोक कुमार इंस्पेक्टर, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें