फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मूसलाधार बारिश से जीरकपुर की सड़कें बनीं नदियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश के कारण शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे जीरकपुर शहर में चारों तरफ पानी भर गया। पटियाला रोड पर स्थित शिवालिक विहार की गलियों में इतना पानी भर गया कि लोगों को वर्ष 2023 में आई बाढ़ याद आ गई। इस मौके पर समाज सेवी पवन नेहरू और अन्य लोग सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन

उन्होंने अपने स्तर पर जल निकासी के लिए बने चैंबरों के ढक्कन उठाने शुरू कर दिए। इससे कुछ ही समय में सड़कों पर भरा पानी का स्तर कम होने लगा। जीरकपुर के अंबाला रोड और पटियाला रोड पर इतना पानी भर गया कि सड़कों ने नदियों का रूप धारण कर लिया। दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई।
कई दो पहिया वाहन पानी में ही फंस गए। बाद दोपहर 2:00 बजे तक अंबाला रोड से तो पानी निकल गया, लेकिन पटियाला रोड पर पानी की निकासी पूरी तरह से नहीं हो सकी। इसके अलावा पटियाला लाइट पॉइंट से कालका लाइट पॉइंट तक दोनों तरफ करीब एक-एक फुट पानी भर गया। इस कारण वाहन चालकों और आसपास के दुकानदारों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें