फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाले पर स्लैब न होने के कारण बाइक सवार बजुर्ग गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। भगतघाट मंदिर से गुरु तेग बहादुर नगर को जोड़ने वाली सड़क के मोड़ पर एक बाइक सवार बजुर्ग बरसाती नाले में गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। बजुर्ग के सिर व मुंह पर गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घटना मंगलवार को देर शाम लगभग सात बजे घटी, जब तेज हवा के कारण शहर की बिजली बंद थी। इस सड़क के मोड़ पर बरसाती पानी के निकलने के लिए नाला बनाया गया है। सड़क के दोनों ओर स्लैब भारी वाहनों के निकलने के कारण कई महीनों से टूटी पड़ी हैं। इस कारण अक्सर कोई न कोई वाहन इस नाले में गिरा होता है।
हर समय भारी ट्रैफिक गुजरने के बावजूद इस नाले को ढकने के लिए नगर परिषद खरड़ ने कोई कार्रवाई नहीं की। वार्ड नंबर 5 की पार्षद परमजीत कौर ने बताया कि जल्दी ही टूटी स्लैब वाले स्थान पर नई स्लैब लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें