फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशे में दोस्त ने मांगे पैसे, न देने पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर माया गार्डन सोसाइटी के गेट के सामने शराब के नशे में एक युवक ने अपने दोस्त पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसके सिर में 12 टांके लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को माया गार्डन निवासी जख्मी पुनीत कुमार के भाई सुमित ने बताया कि पुनीत का दोस्त रजत निवासी हिसार वीकेंड पर उसके साथ घूमने जाता था। शराब पीने के बाद नशे में वह उससे पैसे मांगता था।
एक-दो बार पैसे देने पर उसकी डिमांड बढ़ने लगी तो आरोपी रजत उसके भाई को डराने लगा और अब तक जबरदस्ती करीब डेढ़ लाख रुपये वसूल चुका है। रविवार को भी पुनीत सोसाइटी के गेट पर था तो रजत शराब के नशे में आया और पैसे मांगने लगा। जब उसके भाई ने मना किया तो उसने नुकीले हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसको अस्पताल में ले गए, यहां उसके सिर में 12 टांके लगे हैं। वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दे दी है। लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि वह यहीं घूम रहा है और उसके भाई को फिर से धमकियां दे रहा है। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें