फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत ड्राइवर ने छह लोगों को रौंदा, 14 साल के लड़के की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शराब के नशे में चूर एक टाटा सफारी चालक ने तेज रफ्तार से चलाते कार छज्जूमाजरा रोड पर एक ढाबे के बाहर आग सेक रहे लोगों को कुचल दिया। कार की चपेट में आकर एक राहगीर रिशद वास्तव भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में यह सफारी कार ढाबे के साथ लगते एक घर में घुसकर रुक गई। हादसे में एक 14 वर्षीय लड़का मारा गया जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

खरड़ सदर पुलिस को सुनील कुमार ने बयान में कहा है कि वह छज्जूमाजरा रोड़ पर साइकिल मरम्मत की दुकान करता है और साथ में उसकी पत्नी नीपू देवी व भाभी पुष्पा देवी एक ढाबा चलाती हैं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे अधिक ठंड होने के कारण उसका भाई राजू, भतीजा राहुल, भतीजी सोनिया, मां सत्या देवी तथा भतीजा रवि कुमार ढाबे के बाहर लकड़ी जलाकर आग सेंक रहे थे कि तभी अचानक एक तेज रफ्तार सफेद टाटा सफारी कार (नं. सीएच-01-बीई- 0786) सड़क किनारे आग सेंक रहे उसके परिवार के लोगों को रौंदती हुई उसके घर में घुसकर रुक गई। हादसे के बाद सभी घायलों को एक प्राइवेट वाहन से तुरंत सरकारी अस्पताल फेज-छह मोहाली ले जाया गया। वहां रवि कुमार (14) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सत्या देवी, राहुल तथा रिशद वास्तव को प्राथमिक चिकित्सा के बाद जीएमसीएस सेक्टर 32 चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
कार से मिली शराब की बोतल, चालक मौके से फरार
केस की जांच कर रहे जांच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कार मे से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं जबकि कार का चालक आकर्षित जसवाल निवासी मकान नंबर 928-ए, सेक्टर-43-ए, चंडीगढ़ घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें