जीरकपुर। बलटाना पुलिस की ओर से कुछ दिन पहले नशीली गोलियों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी दिल्ली में विभिन्न जगह से नशीली गोलियां लेकर आते थे। इसको बाद में जीरकपुर, मोहाली और खरड़ में युवाओं को सप्लाई करते थे। ये खुलासा बलटाना पुलिस के अधिकारियों ने रिमांड पर आरोपियों से पूछताछ के बाद किया है। पुलिस अधिकारियों की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है। इसकी जानकारी बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज मनदीप सिंह ने की है।
बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 हजार से अधिक नशीली गोलियां बरामद की थी। आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह और गुरविंदर सिंह दोनों निवासी माजरी, जिला मोहाली के रूप में हुई थी। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था, जिसमें उक्त खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपियों द्वारा दिल्ली में नशा तस्करों के बताए ठिकानों पर जाकर छापेमारी करेगी। इस संबंधी बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज ने मनदीप सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर एक टीम दिल्ली रवाना की गई है, जो नशा तस्करों के ठिकानों पर जाकर छापेमारी करके उन्हें गिरफ्तार करेगी।