फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जल्द स्थापित होगा ड्राइविंग खोज केंद्रः एनके शर्मा

Fri, 22 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
विज्ञापन
एनके शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में जल्द ही ड्राइविंग खोज केंद्र स्थापित किया जाएगा। जो राज्य भर में होने वाली सड़क दुघर्टनाओं का अध्ययन करेगा। इस अध्ययन के बाद नए कानून बनाए जाएंगे। ताकि सड़क हादसों को रोकने के लिए कारगर कदम उठाए जा सकें। साथ ही नियम तोड़ने वालों को सख्त सजा मिले।
विज्ञापन


यह बात पंजाब के मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने वीरवार को मोहाली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। शर्मा सेक्टर-82 में बनाए गए ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सेंटर साढ़े तीन एकड़ में एक करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। इस दौरान उनके साथ सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महिला आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरां, जिला परिवहन अधिकारी कर्ण सिंह के अलावा अकाली व भाजपा के नेता भी मौजूद थे।

जिले में दस डिवीजन में बनाए गए ट्रैक
इस दौरान शर्मा ने कहा कि पूरे 22 जिलों 10 सब डिवीजन में ऐसे ट्रैक बनाए गए हैं। इस पर करीब 44 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई। सेंटर पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इससे लाइसेंस बनाने में होने वाले भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। वहीं जो भी लाइसेंस लेने आएगा, वह टेस्ट पास कर लाइसेंस ले जाएगा। टेस्ट देने आने वाले का मेडिकल भी सेंटर पर होगा। सेंटर पर कैमरे लगाए गए हैं। पूरी प्रक्रिया को कंप्यूटराइज्ड किया गया है।
विज्ञापन


टैक्सी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे 
शर्मा ने कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद मोहाली में टैक्सी का बिजनेस बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट शुरू होने से करीब तीन हजार टैक्सी वालों को रोजगार मिला है और आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मोहाली अंतरराष्ट्रीय खाके पर चमक रहा है।

ड्राइविंग टेस्ट में तीन हुए फेल
ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट की शुरुआत मौके एनके शर्मा ने खुद भी ड्राइविंग टेस्ट दिया। इस दौरान उन्होंने दो फाउल किए। वहीं, इस दौरान ड्राइविंग टेस्ट में तीन लोग फेल हुए। जबकि चार ने टेस्ट पास किया। जिसके बाद उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें