फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव तिसंबली में पीने के पानी की किल्लत, लोगों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। नजदीकी गांव तिसंबली के लोग पिछले 10-12 दिन से पीने वाले पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने शुक्रवार को लालड़ू-हंडेसरा लिंक रोड पर खाली बाल्टियां और ड्रम लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच चूहड़ सिंह, लाभ सिंह, पंच शमशेर सिंह काला, कांग्रेसी नेता पाला सिंह राधा स्वामी, मोहन सिंह, लेखराज शर्मा, शिवदत्त पंडित, चरण सिंह, गुरमीत सिंह, शिव कुमार, रूगा राम ने बताया कि उनके गांव की आबादी करीब तीन हजार है। पिछले दो हफ्तों से गांव में लगे सरकारी ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण पीने वाले पानी की सप्लाई ठप है। इस कारण लोगों को पीने वाला पानी नहीं मिल रहा है। लोगों का बहुत बुरा हाल है। लोग खेतों में लगे सिंचाई नलकूपों से रेहड़ियों में पानी ला रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय कांग्रेसी नेता कोई सुनवाई नहीं कर रहे। इस पर लोगों ने रोष प्रदर्शन किया है। इस मौके पर जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के जेई गुरमीत सिंह ने बताया कि तिसंबली में लगे सरकारी ट्यूबवेल में पहले 25 हॉर्स पावर की मोटर डाली हुई थी। लेकिन गांव निवासियों ने अपनी मर्जी से 35 हॉर्स पावर की मोटर डाल दी। इस कारण ज्यादा पानी निकलने से नलकूप ठप हो गया। अब अस्थायी तौर पर पास लगते गांव हुमायूंपुर से कुछ पानी की सप्लाई दी जा रही है और जल्द ही नया ट्यूबवेल लगाने की मंजूरी के बाद समस्या हल हो जाएगी। गांव के सरपंच नैब सिंह ने बताया कि सरकारी नलकूप फेल होने से वह ड्रमों में पानी की सप्लाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें