फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती तेल की कीमतों और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। देशभर में आए दिन बढ़ रही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों और इस कारण आए दिन बढ़ रही महंगाई के कारण यूथ कांग्रेस की ओर से शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

यूथ नेता और जिला यूथ कांग्रेस के सचिव राहुल कालीया के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान करणबीर सिंह सिद्धू विशेष तौर पर पहुंचे। करणबीर सिंह सिद्धू, बंटी सेलको और मुकेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार कारपोरेट घरानों के नीचे लगकर उनके लिए काम कर रही है। पहले नोटबंदी फिर अधूरी जीएसटी और उसके बाद तीन कृषि कानून लाकर मोदी सरकार ने लोक विरोधी नीति और कारपोरेट घरानों का हितैषी होने का सबूत दिया है। पिछले 8 महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं जबकि डीजल और पेट्रोल की कीमतें निरंतर बढ़ रही हैं। इस मौके पर कमलजीत अरोड़ा, अनमोल रतन, मनजीत सिंह, लक्की कलसी, नितिन मुंडे, अरविन्द्र कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें