फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तीन दिन से पानी को तरस रहे ड्रीम होम सोसाइटी निवासी, टैंकर मंगवा कर चला रहे काम

विज्ञापन
पानी को लेकर प्रदर्शन करते ड्रीम होम सोसाइटी के लोग। संवाद
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली की ड्रीम होम सोसाइटी के लोग तीन दिन से पानी के लिए तरस रहे हैं। क्योंकि सोसाइटी में लगे ट्यूबवेल का बिजली का बिल नहीं भरने से पावरकॉम ने बिजली कनेक्शन काट दिया है। जबकि लोगों का कहना है कि ट्यूबवेल की मोटर का कनेक्शन बिल्डर के नाम है और उसी ने बिल भरना था। क्योंकि बिल्डर ने अभी तक सोसाइटी नगर परिषद के हैंड ओवर नहीं की है। जबकि 2017 में सोसाइटी हैंड ओवर करनी थी और करीब चार करोड़ रुपये भी बिल्डर ने नगर परिषद का देने बाकी हैं।
विज्ञापन

सोसाइटी निवासियों ने पानी न मिलने के कारण बुधवार को बिल्डर के खिलाफ सोसाइटी के गेट पर रोष प्रदर्शन किया। बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पानी का कनेक्शन बहाल करने की मांग की। रोष प्रदर्शन कर रहे राजेश महिंदरु, राजन अरोरा, चंचल अग्रवाल, स्वपन दत्त, स्वर्ण कुमारी, रजनी शर्मा, उषा रानी, प्रीति वर्मा, मोनिका, सपना, रमेश कुमार, आनंदवीर, जय देव, प्रभु राम डाबला व अन्य ने बताया कि वैसे तो बिल्डर ने सोसाइटी में कईं समस्याएं पैदा की हुई हैं, लेकिन इस समय पानी का मुद्दा सबसे अहम है।
लोगों ने बताया कि उनकी सोसाइटी में लगे ट्यूबवेल पर एसपी कैटेगिरी का कनेक्शन है, जबकि नियमों के अनुसार यहां एनआरएस कैटेगिरी का होना चाहिए था। यह बिल्डर ने लगाया था और उसी के किसी जानकर के नाम पर है। पावरकॉम ने गलत कनेक्शन लगाने पर कुछ दिन पहले 5.41 लाख का बिल सोसाइटी को भेजा है। जिसे बिल्डर को भरना चाहिए। जब पावरकॉम के एसडीओ से बात की तो उन्होंने कहा कि कनेक्शन आपके नाम नहीं है तो बात करने का कोई फायदा नहीं। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब और डीसी मोहाली को भी की है। उन्होंने बताया की इस सोसाइटी में करीब दो हजार लोग रह रहे हैं जो इस समस्या से परेशान हैं। लोगों ने बिल्डर को यह भी बोला कि कुछ बिल वह भर दें और कुछ हम पैसे जमा करके भर देंगे। लेकिन बिल्डर जगतार सिंह बहाने बना रहा है। उन्होंने कहा कि पानी नहीं आने से वह बाजार से 600-700 रुपये में पानी के टैंकर खरीदकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन




हमने बिल ज्यादा होने के बाद भी नहीं भरने की वजह से कनेक्शन काटा है। भले ही कनेक्शन बिल्डर के नाम है हमारे लिए तो उपभोक्ताओं की ओर से कोई भी हो बिल भर दें, हम कनेक्शन चालू कर देंगे। जब तक यह बिल नहीं भरा जाता तब तक नया कनेक्शन भी नहीं दिया जा सकता। -सुरिंदर सिंह बैंस, एक्सईएन पावरकॉम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें