फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: औद्योगिक क्षेत्र में बारिश से पहले नहीं की नालों-नालियों की सफाई, बढ़ेगी जलभराव की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम की ओर से औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 के नालों और नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही है। जबकि एक सप्ताह बाद बारिश शुरू होने के आसार बने हुए हैं। ऐसे में यहां की सड़कों पर बरसाती पानी का बहाव सुचारू रूप से नहीं हो पाएगा, और स्थानीय लोगों को इन सड़कों पर जलभराव की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 के प्लॉट नंबर 317 से लेकर 320 तक और 363 से लेकर 367 तक के सामने की नालियां पूरी तरह से जाम पड़ी हुई हैं और प्लॉट नंबर 404 से 406 के पास नालियों में घास उगी हुई है। इसके साथ ही प्लॉट नंबर 354 से 356 तक के सामने नालियां बंद पड़ी हुई हैं। इससे पता ही नहीं चलता है कि नालियां कहां हैं। बता दें कि प्लॉट नंबर 205 से लेकर 208 तक के पास की नालियों की हालात भी बद से बत्तर हो गई है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने नगर निगम की लापरवाही बयां करते हुए कहा, नगर के निगम अधिकारियों की ओर से बरसाती पानी के निकलने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जाते हैं। इसके अलावा नालों और नालियों की साफ-सफाई समय से नहीं कराई जाती है।
विज्ञापन

बारिश से पहले हो सफाई
नगर निगम को शहर के औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 और 2 में बारिश के मौसम से पहले ही नालियों की सफाई करानी चाहिए। जिससे शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो -दिनेश कुमार, प्लॉट 92, फेज-2

नालियां मिट्टी से जाम

औद्योगिक क्षेत्र की नालियों में घास उगी है और मिट्टी से पूरी तरह नालियां जाम हो गई हैं। नाले-नालियों से बारिश के पानी का बहाव नहीं होगा, तो जलभराव की समस्या से जूझना लाजिमी है। -राजीव अग्रवाल, प्लॉट 90, फेज-2

जलभराव की स्थिति बनेगी


नगर निगम की ओर से सीवरेज, नालों और नालियों की सफाई समय से नहीं करवाई गई, तो बारिश के पानी का बहाव होना मुश्किल हो जाएगा और जलभराव की स्थिति जरूर बनेगी। -रमेश अग्रवाल, प्रेसिडेंट, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
समय रहते सफाई कराएं


औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के सभभी नालों और नालियों को नगर निगम को समय रहते साफ कराना चाहिए, जिससे बारिश के दौरान पानी का बहाव ठीक से हो सके और जलभराव की समस्या से परेशान न होना पड़े। -राकेश गर्ग, जनरल सचिव, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें