फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जंगल में आग बुझाते समय झुलसे अस्थाई कर्मचारी ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। गांव कीरतपुर के जंगलों में आग बुझाते समय झुलसे अस्थाई कर्मचारी की इलाज के दौरान छह दिन बाद मौत हो गई है। सरपंच तरसेम ने बताया कि गांव कीरतपुर निवासी 48 वर्षीय गुरविंदर सिंह उर्फ सिक्खी जंगल में आग बुझाते समय 3 जून को बुरी तरह झुलस लगा था। 9 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। गुरविंदर सिंह 32 साल से अस्थाई तौर पर जंगलात महकमे में रखवाली के पद पर तैनात था। परिवार ने बताया कि 3 जून को गांव कीरतपुर के जंगल में आग की सूचना पाकर बिना खाना खाए ही आग बुझाने चला गया था। अचानक आग ज्यादा भड़कने के कारण उसका काफी शरीर झुलस गया था। बंजारा समाज के प्रदेश प्रभारी जसमेर सिंह बंजारा, ग्राम पंचायत कीरतपुर एवं परिवार वालों ने मुख्यमंत्री हरियाणा से परिवार को सरकारी नौकरी और 50 लाख मुआवजे की मांग की है। परिवार ने बताया कि जंगलात महकमे के संबंधित अधिकारियों ने हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें