फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी से जूझ रहे प्रशासन का डॉ. ओबराय ने पकड़ा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। दुबई के नामचीन समाज सेवक डॉ. एसपी सिंह ओबराय ने पूरी दुनिया
विज्ञापन

में दहशत फैलाने वाले कोरोना वायरस से पंजाब के लोगों को बचाने के लिए
जूझ रहे सिविल और पुलिस प्रशासन का इस मुश्किल की घड़ी में हाथ थाम लिया है।
पंजाब के सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और पुलिस मुखियों के माध्यम से
जरूरतमंद लोगों को राशन बांटने के लिए उन्होंने 40 लाख रुपये की आर्थिक
मदद देने की घोषणा कर दी है।
सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एसपी सिंह ओबराय ने बताया कि
सबरत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से पहले फेज में पंजाब के समूचे
जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और पुलिस के अधिकारियों को उनकी जरूरत के अनुसार
रकम भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन पैसों से प्रशासनिक और पुलिस
अधिकारी जरूरतमंद दैनिक वेतनभोगी लोगों को राशन पहुंचाने के लिए खर्च
करेंगे। इस पैसे के इस्तेमाल के लिए प्रशासन ट्रस्ट के स्थानीय जिला इकाई के साथ तालमेल करेगा और प्रशासन की तरफ से खरीदे गए
सामान की जिला इकाई की तरफ से पुष्टि करने के बाद पैसे सप्लायर के खातों
में सीधे भेज दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इनमें मजीठा, बटाला, जगरावां और खन्ना पुलिस को भी शामिल किया जाएगा। ट्रस्ट की तरफ से जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाने के लिए 40 लाख रुपये खर्च करने के साथ सूबे के अलग-अलग डिप्टी कमिश्नरों, सिविल सर्जन और पुलिस मुखियों की मांग और ट्रस्ट की तरफ से जरूरत के अनुसार वेंटिलेटर, मरीज के सांस लेने में सहायक होने वाले उपकरण, सैनिटाइजर,
विज्ञापन

मास्क और अन्य अपेक्षित सामान भी भेजा जा रहा है। जिसके अंतर्गत तकरीबन हर
जिले के पुलिस प्रबंधन को सैनिटाइजर भेज दिए गए हैं।
इसके अलावा ट्रस्ट की तरफ से अमृतसर, गुरदासपुर और नवांशहर के डिप्टी
कमिश्नरों की मांग पर ट्रस्ट की तरफ से 2-2 वेंटिलेटरों की खरीद का ऑर्डर
भी दिया जा चुका है। यह बहुत ही जल्द संबंधित जिलों में पहुंच जाएंगे।
इसके बिना कुछ जिलों में ट्रस्ट की तरफ से इंफ्रांरेड थर्मामीटर भी भेजे गए हैं और सिविल सर्जनों की मांग पर और भी भेजे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बेशक ट्रस्ट की तरफ से अपने सिलाई केंद्रों में छुट्टियां कर दी गई हैं।
विज्ञापन

ट्रस्ट के सिलाई अध्यापक अपने घरों में मास्क तैयार करके प्रशासन के माध्यम से जरूरतमंदों तक मुफ्त पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें