फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ने व्यक्ति को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। हैबतपुर रोड पर स्थित गुलमोहर सिटी अपार्टमेंट में लावारिस कुत्तों को लेकर हंगामा हो गया। सोसायटी में रविवार को एक लावारिस कुत्ते ने एक व्यक्ति को काट लिया। इसका दोष एक महिला पर लगाया गया। वहीं, हंगामा बढ़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्ष को मामले की जांच कर बनती कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया।
विज्ञापन

सोसायटी निवासियों ने कहा कि सोसायटी में रहने वाली एक महिला लावारिस कुत्तों को रोटी सहित अन्य खाने पीने का सामान देकर अपने घर के बाहर एकत्रित करती रहती है जो आए दिन सोसायटी निवासियों को काट लेते हैं। इस बारे वह कई बार महिला को जानवर प्रेम सोसायटी से बाहर दिखाने की मांग कर चुके हैं लेकिन वह उनकी बात पर कोई ध्यान नहीं देती। ऐसा करने से मना करते हैं तो उनके साथ लड़ाई करती है और पशुओं की सुरक्षा के लिए बनाए कानूनों का डर दिखाकर कार्रवाई की धमकी देती है।
महिला बोली - कुत्तों को नहीं देख सकती भूखा
दूसरी ओर कुत्तों की देखभाल करने वाली औरत ने कहा कि वह किसी भी कुत्तेे को भूखा नहीं देख सकती। उसे जहां भी कोई कुत्ता मिलता है तो वह उसे खाना दे देती है। इस कारण कुत्ते उसके घर के बाहर आ जाते हैं। परंतु सोसायटी निवासी उसे ऐसा करने से रोकते हैं। उसने कथित दोष लगाया कि सोसायटी निवासियों ने उस के साथ झगड़ा किया और उस के साथ मारपीट की है जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
मामले की जांच की जा रही है इसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
-मेवा सिंह, एएसआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें