फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने जहर निगल दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां- बनूड़। बनूड़ के वार्ड नंबर 1 फौजी कॉलोनी की रहने वाली 22 वर्षीय विवाहता ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली है। पारिवारिक मेंबर उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक संदीप कौर के पिता अवतार सिंह वासी वार्ड नंबर 1 हवेली बस्सी ने बताया कि उसकी लड़की ने दो साल पहले फौजी कॉलोनी में रहने वाले नीतिश चौधरी साथ प्रेम विवाह करवाया था। विवाह के बाद लड़के के पारिवारिक मेंबर दहेज लिए तंग करने लग गए। कई बार समझाने पर भी वह बाज नहीं आए। इसके चलते उन की लड़की ने रविवार दोपहर कोई जहरीली वस्तु निगल ली। इसकी जानकारी दामाद की ओर से मिलने पर वह उसे बनूड़ के एक निजी अस्पताल में लेकर गए वहां से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के अस्पताल में लेकर जाने को कहा। अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने उस मृत घोषित कर दिया। एएसआई राम कृष्ण ने बताया कि पति नीतिश चौधरी, ससुर जसविंदर चौधरी, सास रेखा राणी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लड़की का चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिवार को दे दिया जाएगा। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें