फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में गमाडा में जमा करवाने होंगे दस्तावेज, वरना हाथ से निकल सकता है ईको सिटी-2 का प्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) ने ईको सिटी-2 में प्लॉट जीतने वाले अलाटियों और वेटिंग सूची में शामिल उन लोगों को बड़ी राहत दी है जो कि कोविड की वजह से अपने असल दस्तावेज गमाडा में जमा नहीं करवा पाए थे। ऐसे लोगों को अब सात दिन में, 30 जून तक अपने दस्तावेज गमाडा में जमा करवाने होंगे। यह दस्तावेज पुडा भवन स्थित सिंगल विंडो में जमा करवाए जाएंगे। गमाडा के संपदा अधिकारी ने साफ कहा है कि इसके बाद किसी को कोई मौका नहीं दिया जाएगा। इसके बाद गमाडा की ओर से अपनी अगली कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गमाडा की ओर से ईको सिटी-2 में 289 रिहायशी प्लॉटों की योजना 7 दिसंबर, 2020 में निकाली गई थी। इस योजना के तहत लोगों को 24 मार्च, 2021 तक अपने असल दस्तावेज गमाडा में जमा करवाने थे। लेकिन इसी बीच कोरोना की दूसरी लहर आ गई थी, इस कारण बहुत से लोग अपने दस्तावेज जमा करवाने से रह गए थे। जब लोगों को इस बारे मेें पता चला तो काफी देर हो गई थी। इसके बाद काफी संख्या में लोग गमाडा में पहुंचे। इनमें चंडीगढ़ समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोग थे। इसके बाद गमाडा की तरफ से यह मामला उच्च अधिकारियों को भेजा गया। इसके बाद विचार करके अब गमाडा ने उक्त लोगों को असल दस्तावेज जमा करवाने का एक और मौका दिया है। लोगों के दस्तावेज जमा होने के बाद गमाडा अगली कार्यवाही करेगा। इस दौरान स्क्रीनिंग कमेटी सभी दस्तावेजों की पड़ताल करेगी। ऐसे में जिन लोगों के दस्तावेज नहीं होंगे, उनके प्लॉट रद्द कर दिए जाएंगे।
छह तरह की योजना में निकाले थे प्लॉट
जानकारी के मुताबिक गमाडा की ओर से ईको सिटी-2 में 200 से लेकर 2000 वर्ग गज तक के प्लाटों की योजना निकाली गई थी। गमाडा ने उस समय दावा किया था कि इलाका पूरी तरह बस चुका है। वहां पर बढ़िया लोकेशन है। चंडीगढ़ और अन्य सुविधाएं उक्त एरिया के पास है। इसके अलावा लोगों को आने जाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी है। ऐसे में इस सुविधा का लोगों को पूरा लाभ उठाना चाहिए। इस योजना में मोहाली समेत कई राज्यों के लोगों ने अपनी किस्मत आजमाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें