फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से दो की मौत, 33 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में बुधवार को कोरोना से 33 लोग संक्रमित हुए, जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गई है। साथ ही 48 लोग कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जाए, तभी कोरोना महामारी को पूरी तरह से मात दी जा सकती है।
विज्ञापन

डीसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार कम हो गई है। फिर भी खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। लिहाजा लोग लापरवाही न बरतें और कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।
वहीं, बुधवार को संक्रमित हुए 33 लोगों में ढकोली के 13, मोहाली शहर के 7, डेराबस्सी के 6, खरड़ के 3, लालड़ू के 2, बूथगढ़ और बनूड़ से एक-एक संक्रमित शामिल है। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 68110 कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं और इनमें से 66698 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 369 रह गई है। हालांकि मोहाली में कोरोना संक्रमण के कारण 1043 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें