लांडरां- बनूड़। सरकारी अस्पताल बनूड़ के डॉक्टरों ने हड़ताल कर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पीसीएमएस एसोसिएशन के राज्य सीनियर उपप्रधान डॉ. गगनदीप सिंह शेरगिल की अगुवाई में हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों ने सिर्फ इमरजेंसी और कोविड संबंधित मरीजों को दवाई दी। इस कारण मरीजों को बिना दवाई लिए लौटना पड़ा।
डॉ. शेर गिल ने कहा कि 1962 से डॉक्टरों को 25 प्रतिशत एनपीए और एनपीए को प्राथमिक सैलरी के साथ जोड़ कर सैलरी मिलती आ रही है। जोकि 6वें पे कमिशन ने रद्द कर दी है। अगर सरकार ने पहली वाली स्कीम को लागू नहीं किया तो समूचे पंजाब के डॉक्टर संघर्ष को तेज करने से गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर एसएमओ डॉ. रवनीत कौर, डॉ. नवरूप, डॉ. अमनप्रीत कौर मौजूद थे।