फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक मरीज की मौत, 21 हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में शुक्रवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 21 लोग कोरोना संक्रमित हुए। इसके साथ ही 49 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। क्योंकि महामारी अभी तक खत्म नहीं हुई है, खतरा अभी तक पहले की तरह बरकरार है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को संक्रमित हुए लोगों में ढकोली के चार, बूथगढ़ का एक, खरड़ से 6, कुराली से एक और मोहाली से 9 लोग शामिल थे। इसके साथ ही जिले में अब तक 68159 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 66783 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 331 लोग सक्रिय है। जबकि 1045 लोगों की मौत हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें