फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक्शन प्लान साझा कर डीजीपी ने पंचकूला को नशामुक्त बनाने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने पंचकूला को नशा मुक्त बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों और ग्राम प्रहरियों को नशा बेचने वालों और नशा करने वालों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। रविवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। डीजीपी ने इस मौके पर पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य करने वाले सात पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। बैठक में डीजीपी ने एक्शन प्लान साझा किया। उन्होंने कहा कि पंचकूला को नशामुक्त बनाने के लिए एक बेहतर कार्य योजना पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नशे की तस्करी करने वाले लोगों की जड़ों तक पहुंचने के लिए काम करना है। इसमें पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा जो लोग नशे की लत का शिकार हो गए हैं, उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों तक पहुंचाकर उनका इलाज करवाएं। डीजीपी ने नशा मुक्ति को लेकर किए जा रहे कार्यों को लेकर पुलिसकर्मियों से फीडबैक भी लिया।छह बिंदुओं पर काम करने का प्लान किया तैयार
विज्ञापन


सबसे पहले नशा बेचने वालों की लिस्ट तैयार करें

नशे की लत वाले व्यक्ति का उपचार करवाएं

दबंग और दादागिरी वाले लोगों पर लगाम लगाई जाए

बेल जंपर या अन्य अपराध में संलिप्त अपराधियों की लिस्ट भी तैयार करें

ऐसे लोग जो अपने घर में रहने वाली महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं, उनकी लिस्ट तैयार की जाए

सार्वजनिक स्थानों पर युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों की लिस्ट तैयार कर कार्रवाई करें


- महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकताओं में से एक

डीजीपी ने कहा कि महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकताओं में एक है। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए जिले में ऑटो, ई-रिक्शा सहित प्राइवेट बसों का डाटा तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा कॉलेजो और शिक्षण संस्थानों के बाहर व अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों को तैनात किया जाए ताकि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण दिया जा सके। डीजीपी ने कहा कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों और दबंग लोगों की सूची बनाकर नियमानुसार उन पर कार्रर्वा करें।

-लाल बत्ती और सायरन लगाने वालों पर करें कार्रवाई

डीजीपी ने वाहनों में अवैध तरीके से लगाए लाल बत्ती और सायरन के खिलाफ अभियान चलाकर उनका चालान करने को कहा है। डीजीपी ने बताया कि गत दिनों फरीदाबाद में अवैध रूप से सायरन और लाल बत्ती लगाने वाले 69 लोगों के चालान किए गए हैं। यह अभियान पंचकूला में भी लगातार जारी रहना चाहिए।
विज्ञापन



अधिकारियों के कार्यों की रिपोर्ट लेंगे
डीजीपी ने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों को अपनी अपेक्षाएं स्पष्ट बताएं ताकि उनको पता हो कि उन्हें क्या और कैसे काम करना है। इससे उनकी कार्य क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक माह स्वयं अधिकारियों के कार्यों की रिपोर्ट लेंगे। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता के साथ व्यवहार अच्छा रखें और पारदर्शी तरीके से उचित कार्रवाई कर उसे आश्वस्त करें। एक सप्ताह के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक जरूर लें। बैठक में पुलिस कमिश्नर सिबास कविराज, डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह, डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर मुकेश मल्होत्रा एसीपी, थानों के एसएचओ सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें