फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 करोड़ से बनूड़ में होगा विकास, नहीं लगेगा नया टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बनूड़। नगर परिषद ने आगामी वर्ष 2022-23 में 16 करोड़ रुपये का बजट पास किया। खास बात है कि विकास कार्यों के लिए होने वाले खर्च के लिए कोई नया टैक्स लोगों को अदा नहीं करना पड़ेगा। यह जानकारी विधायक नीना मित्तल ने नगर परिषद द्वारा सालाना बजट को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दी।
विज्ञापन

पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनने के बाद नगर परिषद की बुधवार बैठक प्रधान जगतार सिंह कंबोज के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें हलका विधायक नीना मित्तल विशेष तौर पर उपस्थित हुई। बैठक में सभी पार्षद और अधिकारी मौजूद थे जिन्होंने हलका विधायक नीना मित्तल को गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया। विधायक नीना मित्तल ने सभी पार्षदों और अधिकारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। उनकी मौजूदगी में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट को पारित करके सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया।
घाटे में चल रही नगर परिषद को इस बार शराब फैक्टरी के मिलने के कारण अपनी आमदनी बढ़ने का अनुमान है। नीना मित्तल ने कहा कि विकास कार्यों में किसी किस्म का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नपा उपप्रधान जगदीश सिंह काला, सोनी संधू, अवतार सिंह बबला, भजन लाल नंदा, बलजीत सिंह, प्रीति वालिया, हरविंदर कौर, सतपाल कौर, परमजीत कौर, बलविंदर कौर, लछमण सिंह, अंजू रानी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें