फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पैसे जमा कराने के बावजूद मोटर मार्केट के दुकानदारों को नहीं मिली दुकान, लगा रहे गमाडा के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव मोहाली के साथ लगती मोटर मार्केट के दुकानदार को सेक्टर 65ए कंबाली में बनी नई मोटर मार्केट में अभी तक जगह अलाॅट नहीं की गई है। नई मोटर मार्केट में दुकानदारों को जगह देने के लिए एक सर्वे भी किया गया था। मार्केट में जगह देने के लिए दुकानदारों द्वारा गमाडा में पैसे भी जमा करवाए हैं। इसे करीब सात साल से ज्यादा का समय हो गया है, पर मोटर मार्केट के दुकानदार अभी तक अपनी दुकानों के लिए तरस रहे है और गमाडा के कई चक्कर लगा चुके हैं।
विज्ञापन

इस मामले में डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने गमाडा से आरटीआई के तहत इस संबंधी जानकारी मांगी है। बेदी ने गमाडा से पूछा है कि सर्वे में आए दुकानदारों के लिए मोटर मार्केट में कितनी दुकानें दी गई हैं और इसकी वर्तमान स्थिति क्या है। साथ ही यह भी पूछा है कि कितने दुकानदारों को दुकानों का कब्जा दिया गया है और गमाडा ने उनसे बूथ या शोरूम के नाम पर कितने पैसे लिए हैं। मोहाली शहर के विकास को देखते हुए क्या मोहाली में एक से अधिक मोटर मार्केट बनाने का प्रस्ताव है और यदि हां तो क्या इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। साथ ही बेदी ने शहर में कोई ट्रांसपोर्ट नगर न होने संबंधी भी गमाडा से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें