फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी में छठ पूजा पर उत्साह, प्रशासन ने की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। क्षेत्र में छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह का माहौल है। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है और पूजा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी जोरों पर चल रही है। महिलाओं और बच्चों में भी इस पर्व को लेकर खास उत्सुकता देखी जा रही है।
विज्ञापन




डेराबस्सी बस स्टैंड के पास रामलीला ग्राउंड में पूजा की आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सजी हुई हैं। यहां केले, नारियल, दूध, अगरबत्ती, दीपक और टोकरी जैसी सामग्री की बिक्री जोरों पर है। महिलाएं बड़ी संख्या में यहां पूजा का सामान खरीदती नजर आ रही हैं।



नगर काउंसिल प्रधान आशु उपनेजा ने बताया कि नगर परिषद की ओर से छठ पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घग्गर नदी के किनारे श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। घाट की साफ-सफाई कर दी गई है और प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


इसी प्रकार रामतलाई क्षेत्र में भी छठ पूजा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहां भी अस्थायी घाट तैयार किया गया है जहां महिलाएं सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसके अलावा एसडीएम कार्यालय के पास भी छठ पूजा उत्सव के आयोजन हेतु स्थल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें