बिजली के बिल जलाते ‘आप’ कार्यकर्ता और लोग।
- फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। गांव खेड़ी जट्टा में ‘आप’ नेता कुलजीत सिंह रंधावा व ब्लॉक अध्यक्ष बलजीत चंद शर्मा ने बिजली के बिल जलाकर प्रदर्शन किया।
नेताओं का कहना है कि लोग कोरोना काल में बेरोजगारी से पीड़ित हैं और अब बिजली के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। पंजाब में पूरे देश से ज्यादा बिजली के दाम लिए जा रहे हैं। बिल न भर पाने के कारण पावरकॉम कनेक्शन काट कर लोगों से धक्केशाही कर रही है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लोगों से झूठ बोलकर सत्ता में आए हैं। किसान नेता भाग सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के माध्यम से सरकार ने किसानों को बर्बाद करने का काम किया गया है।
कुलजीत सिंह रंधावा ने कैप्टन सरकार पर वादे पूरे न करनेे और लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह, गुरतेज सिंह तेजी, मनवीर सिंह मनी, लाभ सिंह, सुचा सिंह, सुरजीत सिंह, विक्रम सिंह, जगरूप सिंह, गुरमीत सिंह, निर्मल कौर, राज कौर, लीला देवी, सुरिंदर कौर, शेरो देवी, अतिंदर सिंह, गुरजिंदर सिंह, गुरमेल सिंह, जगदीश सिंह, इंदरजीत सिंह तथा गांवों के अन्य लोग उपस्थित रहे।