फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के सूबा प्रधान बोले, मेयर को उनके पद से हटाकर ही रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और उनके छोटे भाई एवं नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के भाजपा में शामिल होने के बाद मोहाली में बने हालतों से निपटने के लिए कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। रविवार रात वह पार्टी के सीनियर नेताओं सहित कांग्रेस के जिला प्रधान रिश्व जैन के घर पहुंचे। बैठक में नौ कांग्रेसी पार्षद व कई गांवों के पंच-सरपंच शामिल हुए। राजा वड़िंग ने पार्षदों में जोश भरते हुए कहा कि मेयर पद से अमरजीत सिंह जीती सिद्धू को हटाकर ही रहेंगे। उन्होंने सभी पार्षदों को तैयार रहने का न्यौता दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के राज्य प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग रात आठ बजे के करीब मोहाली पहुंचे। उनके साथ पूर्व प्रधान कुलजीत सिंह नागरा व गऊ सेवा कमीशन के मेंबर राजवंत राय शर्मा भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने एक घंटे तक हलके में बने हालातों पर मंथन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह संगरूर में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं। जैसे ही उक्त चुनाव संपन्न होगा, उसके बाद उनका पूरा ध्यान मोहाली विधानसभा हलके में लग जाएगा। साथ ही वह प्रत्येक पार्षद, पंच-सरपंच के घर जाएंगे और पार्टी को एकजुट करेंगे। उन्होंने नेताओं को विश्वास दिलाया कि बलबीर सिंह सिद्धू के पार्टी छोड़ने के बाद उनके पास एक मौका है कि अब वह भी एमएलए बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगला एमएलए उनमें से ही एक होगा। अगर पांच बार का मुख्यमंत्री चुनाव हार सकता है तो एक बार का मंत्री भी चुनाव हार सकता है। याद रहे कि मोहाली नगर निगम में पचास सीटें हैं। इनमें से 37 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है जबकि दस पर आजाद ग्रुप, दो आप व एक पर निर्दलीय का कब्जा है।
सिद्धू परिवार ने सत्ता का उठाया पूरा लाभ
कांग्रेस के राज्य प्रधान ने कहा कि बलबीर सिंह सिद्धू ने कांग्रेस को जिस तरह छोडा है, उससे बड़ा दुख लगा है। बलबीर सिंह सिद्धू को कांग्रेस परिवार ने काफी कुछ दिया है। उनके पारिवारिक सदस्यों ने उच्च पदों का फायदा उठाया। उन्होंने पार्षदों को कहा कि भले ही सिद्धू आप पर दबाव बनाए लेकिन आपको भाजपा में नहीं जाना है क्योंकि वह अपना फायदा देख रहे हैं।
विज्ञापन

सिद्धू ने कुराली फार्म हाउस पर की बैठक
बलबीर सिंह सिद्धू को जैसे ही पता लगा कि राजा वड़िंग मोहाली आने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने कुराली स्थित अपने फार्म हाउस पर पार्षदों से बैठक की। इसमें उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पार्षदों को एकजुट करने की पूरी कोशिश की ताकि भाई के मेयर पद को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें