फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज, रोज मिल रहे 20 से अधिक मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में डेंगू बुखार से पीड़ित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं और इस बीमारी ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। ऐसा कोई दिन नहीं जब सेहत विभाग के पास 20 से कम मामले आ रहे हों। बीते एक हफ्ते के दौरान आए केसों के आंकड़े पर नजर डाली जाए तो सेहत विभाग के पास रोजाना करीब 20 से अधिक मरीज डेंगू बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। इसे लेकर सेहत विभाग के अधिकारियों की चिंताएं जरूर बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोरोना के साथ-साथ डेंगू बुखार लगातार अपना कहर लगातार बरपा रहा है और लोग डेंगू बुखार की चपेट में आकर बीमार हो गए हैं। जबकि बीते एक हफ्ते के दौरान बाकी सभी दिन 20 से अधिक लोग डेंगू बुखार की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डेंगू पर काबू पाने के लिए लगातार लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं और विभाग की ओर से लगातार जांच की जा रही है। दूसरी ओर डेंगू पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों के क्षेत्रों में साफ-सफाई और फॉगिंग शुरू कर दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि घर में रहकर भी सावधानियां बरतते रहें, क्योंकि डेंगू का कहर अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें