फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में हिजाब विवाद को गांव छत में प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड छत लाइट प्वाइंट पर वीरवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिजाब विवाद के विरोध में प्रदर्शन किया। वह हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर खड़े थे। लोगों का कहना था कि देश में सभी लोगों को समानता का अधिकार है। सभी को उनकी संस्कृति के मुताबिक पहनावा पहनने का अधिकार है। ऐसे में किसी एक तबके के लोगों को निशाना बनाना गलत है। यह पूरी तरह से शर्मनाक और असंवैधानिक है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि वह इस मनमानी का विरोध करते हैं। भारत एक विविध राष्ट्र है और यहां सभी धर्मों के लोग हमेशा शांति और सद्भाव से रहते हैं। लेकिन, कर्नाटक में होने वाली घटना दर्दनाक है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों में गांव छत निवासी मोहम्मद रिजवान ने कहा कि अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। भारत के नागरिकों को इस कट्टरता और क्रूरता के खिलाफ कदम उठना चाहिए। मौजूदा हिजाब मुद्दा राजनीति से प्रेरित है। जब सभी धर्म अपने धर्म का पालन कर सकते हैं तो उन्हें भी करना चाहिए। यह दुखद है कि कानून निर्माता और अधिकारी इस खुली बर्बरता और असंवैधानिक घटनाक्रम के लिए मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें