खरड़। आईएमए खरड़-कुराली के समूह सदस्यों और डाक्टरों ने देश भर में डाक्टरों पर हो रहे हमलों के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के निर्देश पर शुक्रवार को काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान डाक्टर हेमंत कौशल, सचिव डाक्टर सुमिंदर सिंह और जिला मोहाली के प्रधान डाक्टर संदीप सरपाल की ओर से एसडीएम खरड़ को एक मांग पत्र भी दिया गया।
उन्होंने बताया कि आईएमए के समूह सदस्यों और डाक्टरों ने रोष प्रदर्शन किया और डाक्टर योद्घाओं की रक्षा करो के नारे लगाकर हमलों को रोकने की मांग की गई। इन डॉक्टरों ने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में अनेकों डाक्टरों की जान जा चुकी हैं, परंतु इसके बावजूद भी देश में सभी डाक्टरों ने अपनी जान की प्रवाह न करते हुए बीमार मरीजों का पहल के आधार पर इलाज किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सरकार से मांग की है कि डाक्टरों और अस्पतालों को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। इस संबंध में एसोसिएशन द्वारा देश के प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा जा चुका है।