खरड़। मोहल्ला धोबियां में शुक्रवार को दिनदिहाड़े दो झपटमार युवक एक घर में घुसकर 80 साल की बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां झपटकर फरार हो गए। पीड़ित बुजुर्ग महिला के पोते रिषी कुमार ने बताया कि उसकी दादी बिमला देवी कमरे में बैठी थीं। इसी दौरान गली में दो युवक एक बाइक पर आए और उन्होंने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। उनमें से एक तेजी से भागकर आया और कमरे में दाखिल होकर यहां बैठी उसकी दादी के कानों से सोने की बालियां झपट कर फरार हो गया।
बालियां झपटने से उसकी दादी के दोनों कान लहूलुहान हो गए। शोर मचाने पर लोग भी इकट्ठे हुए लेकिन जब तक आरोपी फरार हो चुके थे। इस वारदात की सूचना थाना सिटी पुलिस को दे है।