फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डिलीवरी बॉय आपस में भिड़े, एक ने दो राउंड किए फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया में रास्ता बताने को लेकर प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले डिलीवरी बॉय की आपस में बहस हुई और बाद में नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। एक डिलीवरी बॉय ने मौके पर अपने साथी बुलाए और युवक को डराने के लिए जमीन पर दो राउंड फायरिंग कर दिए। उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। जब अन्य साथी उसे बचाने आए तो हमलावर उसे जान से मारने की धमकियां देकर भाग गए। इस हमले में फेज-2 निवासी लक्की बुरी तरह से घायल हुआ है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज- 8 चौकी प्रभारी गुलशन ने बताया कि घायल लक्की के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके सहकर्मी संदीप व उसके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन


घायल लक्की ने पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी में ग्रॉसरी डिलीवरी का काम करता है। शनिवार को वह पेज-8 अपने ग्रॉसरी दफ्तर में था, तभी उसके साथी ने उससे ऑर्डर भेजने वाले का पता पूछा। वह उसे रास्ता बताने लगा लेकिन उसके साथ कंपनी का दूसरा कर्मचारी संदीप ने इस पर आपत्ति थी। उसने गाली देकर अभद्र व्यवहार किया। इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। संदीप ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। उसके फोन के बाद पांच युवक मौके पर आ गए। एक युवक के पास पिस्टल, दूसरों के हाथ में तेजधार हथियार थे। उन्होंने आते ही उस पर हमला कर दिया। स्टॉफ जब लक्की को बचाने आया तो एक हमलावर ने पिस्टल निकालकर दो राउंड फायर कर दिए। फायरिंग के बाद लक्की की मदद करने आए अन्य कर्मचारी डर गए। हमलावर उसके बाद भी नहीं गए, उन्होंने लक्की के सिर पर ईंटों से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अन्य सहकर्मियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पीसीआर पार्टी आई जिसके बाद घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें