फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दिल्ली नंबर मर्सिडीज कार ने मोटरसाइकल को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शनिवार की रात करीब ढाई बजे एक दिल्ली नंबर मर्सिडीज कार ने एक मोटरसाइकल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकल चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए डेरा बस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान राहुल (20) निवासी डेरा बस्सी के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि राहुल अपनी मोटरसाइकल पर जीरकपुर से डेरा बस्सी की ओर जा रहा था। चंडीगढ़-अंबाला हाइवे पर स्थित सेठा का ढाबे के पास मर्सिडीज कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे राहगीरों ने डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें