फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी इंप्लाइज की हड़ताल 18 अगस्त तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले लोगों की परेशानियां अभी खत्म नहीं हुईं हैं। 4 अगस्त से शुरू हुई डीसी इंप्लाइज यूनियन की कलम छोड़ हड़ताल की तारीख अब आगे बढ़कर 18 अगस्त हो गई है।
विज्ञापन

इससे पहले हड़ताल 14 अगस्त तक के लिए थी। डीसी इंप्लाइज यूनियन की हड़ताल 18 अगस्त के बाद चलेगी या नहीं, इसका फैसला मंगलवार शाम को होने वाली यूनियन के सदस्यों की बैठक के बाद होगा। जानकारी के मुताबिक, प्रॉपर्टी के कारोबार से संबंध रखने वाले लोग करीब 15 दिन से अपने मकान, दुकान एवं अन्य प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाने के लिए जीरकपुर सब-तहसील आ रहे हैं। लेकिन डीसी इंप्लाइज यूनियन अपनी मांगों को लेकर बीती 4 अगस्त से कलम छोड़ हड़ताल पर चली गई थी। दूसरी ओर, डीसी इंप्लाइज यूनियन की हड़ताल के चलते दफ्तरों के अंदर क्लेरिकल काम पूरी तरह से बंद पड़ा है। इस कारण लोगों द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें