जीरकपुर। बलटाना क्रिकेट ग्राउंड में चल रही अंडर 16 का फाइनल मैच डीसी-11 पंचकूला ने 54 रन से जीत लिया है। वीरवार को खेले गए फाइनल मैच का टॉस डीसी-11 पंचकूला ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पंचकूला की टीम ने 25 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। इनकी टीम के गगन ने 64 गेंदों पर 3 छक्के 13 चौके मारकर 104 रन बनाए। तक्षित ने 49 गेंदों पर 10 चौके 1 छक्का मारकर 68 रन बनाए। गेंदबाजी में इनकी टीम के तक्षित ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए।
यूवाईसीए की टीम इस मैच में चेस नहीं कर पाई और 22 ओवर में 156 के स्कोर पर ऑल आउट रही। इनकी टीम के अभिषेक प्रजापति ने 65 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्के लगाकर 74 रन बनाए। गेंदबाजी में अभिषेक प्रजापति ने 5 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लीं। सुभाष यादव ने 5 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लीं। वहीं, मैन ऑफ द मैच डीसी-11 के गगन रहे। उन्हें बेहतरीन बैटिंग के कारण पुरस्कार दिया गया। इस मैच के कोच चंदन पुरी और युसुफ मंसूरी दोनों खेल के दौरान ग्राउंड पर मौजूद थे।