फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य हासिल करने में बेटियों की करेंगे मदद : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के साथ हर उस जरूरतमंद बेटी की मदद की जाएगी, जो अपनी मेहनत और लगन से अपना मुकाम बनाना चाहती है। यह कहना था मोहाली की एडीसी आशिका जैन का। जो महिला दिवस पर जिला रेड क्रॉस और भाई कन्हैया जी केयर सर्विस एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं।
विज्ञापन

महिला दिवस कार्यक्रम के लिए पहुंची एडीसी आशिका जैन ने जिला रेड क्रॉस और भाई कन्हैया वेलफेयर सोसायटी की ओर से संयुक्त रूप से चलाए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की सिलाई सीख रहीं लड़कियों से मुलाकात की। एडीसी ने इन लड़कियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से बेटियों के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने खास तौर पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के जरिये हर जरूरतमंद बेटी की मदद की जाएगी। उन्होंने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिला रेड क्रॉस सचिव कमलेश कुमार कौशल ने लड़कियों को टैक्नीकल और फर्स्ट एड जैसी ट्रेनिंग लेने के साथ ही रक्तदान के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सख्त मेहनत और पक्के इरादे के साथ कामयाबी जरूर हासिल होती है। इस कार्यक्रम के दौरान सिलाई केंद्र की वालंटियर लड़कियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान भाई कन्हैया सोसाइटी के चेयरमैन केके सैनी और प्रधान संजीव राबड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें