फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली का श्मशान घाट जंगल में तब्दील, लोग हो रहे है परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मोहाली। वीआईपी सिटी मोहाली के श्मशानघाट की उचित तरीके से देखभाल नहीं हो रही है। वहीं, मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसी मामले को लेकर नगर निगम के पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने नगर निगम को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वहां की खामियों को तुरंत सुधारा जाए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न उठानी पड़े।
जानकारी के मुुताबिक श्मशानघाट के चारों तरफ घास व झाड़ियां उग गई हैं। इसके अलावा वहां पर बनाए गए इलेक्ट्रॉनिक श्मशान घाट के लिए जेनरेटर तक का प्रबंध नहीं है। ऐसे में यदि संस्कार के दौरान बिजली चली जाए तो लोगों को परेेेशानी सहनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। वहीं, वहां पर बच्चों के दाह-संस्कार के लिए बनाए गए क्षेत्र की हालत भी काफी नाजुक है। वही, वहां पर हर समय झाड़ियां व गंदगी होने के कारण संस्कार करना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग
पार्षद बेदी ने कहा कि यहां पर सुविधाएं मुहैया करवाने व सफाई करने के लिए नगर निगम के कमिश्नर को पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने मांग की है कि श्मशान घाट की सफाई की जाए। साथ ही श्मशान घाट के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व मुलाजिमों पर बनती कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह बन गया था सिरदर्द
इससे पहले शहर के श्मशान घाट पर वाहन चोर गिरोह लोगों के लिए सिरदर्द बन गया था। गिरोह के मेंबरों बाहर से आने वाली गाड़ियों को अपना निशाना बनाते थे। यह लोग कारों के शीशे तोड़कर सामान चोरी कर ले जाते थे। नगर निगम की हाउस की मीटिंग में भी यह मामला उठा था। इसे बाद उक्त एरिया में कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें