फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी के शो कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगने वाला गिरोह हुआ सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अगर आपके व्हाटएसप पर कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी निकलने संबंधी कोई मैसेज आता है और मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल करने व अन्य जानकारियां भरने को कहा जाता है तो सावधान हो जाएं। ऐसा कुछ नहीं है। यह शातिर गिरोह की चाल है ताकि आप उसके जाल में फंस जाएं। कौन बनेगा करोड़पति शुरू होने से पहले ही यह ठग गिरोह फिर सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

मोहाली के फेज पांच में एक व्यक्ति इसका शिकार होते होते बच गया। साइबर सेल को दी शिकायत में अमित ने कहा है कि उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि आपका फोन कौन बनेगा करोड़पति के लिए चुना गया है। आपको पच्चीस करोड़ रुपये मिलेंगे। उसमेें दिए गए एक नंबर पर व्हाट़सएप कॉल करने को कहा गया था। जब कॉल की गई तो फोन उठाने वाले ने कहा कि आपके मोबाइल पर जो मैसेज भेजा गया है, उसमें अपने अकाउंट से जुड़ी जानकारियां जल्दी भेजो। अमित ने जब उस व्यक्ति से कहा कि मैंने तो आपके शो में हिस्सा नहीं लिया है। न ही उसने कौन बनेगा करोड़पति से जुड़े किसी कांटेस्ट में हिस्सा लिया है, ऐसे में उसका नाम कैसे चुन लिया गया। इसका वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया और फोन काट दिया। इस पर अमित का संदेह पक्का हो गया कि यह ठग गिरोह की चाल थी।
एनआरआई से हुई चार लाख की ठगी
फेज-चार में रहने वाले एक एनआरआई को भी इसी तरह मोबाइल पर मैसेज आया था । व्यक्ति ने खुद को एक नामी सरकारी बैंक का मैनेजर बताया था। साथ ही फोन पर उसने एक आईकार्ड भी भेजा। एनआआरआई को उस पर विश्वास हो गया। उसे कहा गया लॉटरी की रकम उनके खाते में ट्रांसफर करने से पहले चार लाख उनके अकाउंट में डालने होंगे। बुजुर्ग ने पैसे डाल दिए। लेकिन बाद में बुुजुर्ग से ठगी हो गई। बुजुर्ग ने इस संबंधी गृह मंत्रालय भारत सरकार व विदेश मंत्रालय को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अपनी पर्सनल जानकारियां किसी को न दें
अगर कोई व्यक्ति आपको फोन कर कहता है कि आपका एटीएम कार्ड एक्सपायर होने वाला है या आपकी एलआईसी की पॉलिसी कैंसिल हो जाएगी। अपने अकाउंट या डेटआफ बर्थ संबंधी कोई जानकारी पूछता है तो कोई जानकारी उसे नहीं दें। इसके अलावा आपके मोबाइल पर कोई ओटीपी मैसेज भेजा जाता है तो उसकी जानकारी भी उन्हें नहीं देनी चाहिए। ऐसे में ठगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें