फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: जेसीबी के टायर के नीचे आया दो साल का मासूम, मच गई चीख-पुकार, चंडीगढ़ के साथ लगते नयागांव में हादसा

Thu, 12 Feb 2026 04:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (मोहाली)

सार

चंडीगढ़ से सटे नयागांव में वीरवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम को जेसीबी मशीन ने कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के नयागांव के सिंघादेवी इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दो साल का मासूम जेसीबी मशीन के नीचे आ गया। जेसीबी का टायर बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा वीरवार दोपहर करीब सवा 12 बजे हुआ। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। मृतक बच्चे अदब की मां अपने जिगर के टुकड़े के लिए तड़प रही है। वहीं आरोपी जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। जैसे ही इस घटना की सूचना आसपास के इलाके में फैली मौके पर लोग इकट्ठा हो शुरू हो गए और नयागांव थाना पुलिस को इस घटना के बारे सूचित किया। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नयागांव पुलिस ने बच्चों के शव को कब्जे में लेकर खरड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। इस घटना में पुलिस की आगे की जांच जारी है। 

मृतक बच्चे अदब के पिता मसूद ने बताया वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वह परिवार के साथ सिंघादेवी इलाके में 2015 से रहा है। वह मजदूरी का काम करता है। आज भी वह काम के सिलसिले में घर से चला गया। वह काम पर था तभी उसे हादसे की जानकारी मिली। बेटे की मौत के बाद से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। माता-पिता ने प्रशासन से मांग है लापरवाही से जेसीबी चलाने वाले ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें