फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग लड़कियां गायब

Tue, 24 May 2016 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
लड़की लापता - फोटो : demo pics
विज्ञापन
सैदपुरा गांव से दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर अगवा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों लड़कियां 15 मई से घर से लापता हैं। लेकिन, हफ्ते बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सैदपुरा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी सैदपुरा में कृष्णा प्लास्टिक्स में हेल्पर है। 15 मई को वह अपनी 17 वर्षीय बेटी और उसकी 17 वर्षीय सहेली को फैक्टरी में काम दिखाने ले गई थी। वहां दोनों लड़कियां कुछ देर मौजूद रहीं। दोपहर को उसकी बेटी ने बताया कि पेट में दर्द है और दवा लेकर घर जा रही हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, दो लड़कियां उस दिन घर नहीं पहुंची। पहले दोनों परिवार गुमशुदगी का मामला मान रहे थे, लेकिन जानकारी जुटाने के बाद पता चला कि अजहरुद्दीन नामक एक युवक उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसके साथ उसकी सहेली भी है। थाना प्रभारी दीपइंदर सिंह ने बताया कि अजहरुद्दीन के बारे पीड़ित परिवार के पास कोई जानकारी नहीं है। दोनों परिवारों ने अजहरुद्दीन के खिलाफ शक जताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी 363, 366-ए के अलावा पोक्सो एक्ट, 2012 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें