फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकी मिली

Sat, 21 May 2016 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेराबस्सी के वार्ड-12 के तहत गांव जनैतपुर में 23 वर्षीय विवाहिता की वीरवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुर वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सिविल अस्पताल डेराबस्सी में हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उनको शांत करवाया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर विवाहिता के पति, सास और ससुर समेत सात लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक, हरविंदर कौर (23) पुत्री प्रताप सिंह निवासी गांव सेह, तहसील समराला, जिला लुधियाना का विवाह करीब पांच साल पहले जनैतपुर के जसपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह के साथ हुआ था। हरविंदर के पिता ने बताया कि बेटी के कोई संतान नहीं थी। इसके अलावा उसके ससुराल पक्ष के लोग उसको औलाद न होने व दहेज के लिए परेशान करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर कई बार हरविंदर से मारपीट की गई। मामला इतना बढ़ने पर बात पंचायत तक पहुंची, लेकिन हर बार ससुराल पक्ष दोबारा गलती नहीं करने भरोसा देकर उसे अपने घर ले जाते थे। प्रताप सिंह ने वीरवार रात उसके साथ मारपीट करके हत्या कर दी। इसके बाद घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को रस्सी से लटका दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर सिविल अस्पताल में पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी की गला घोट कर हत्या की है। हरविंदर के पिता के बयान पर पति जसपाल, सास स्वर्ण कौर, ससुर मोहन सिंह, जेठ बलवंत, हरविंद सिंह और जेठानी सुरिंदर कौर और सुरजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बाद में पति जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मृतका के पति जसपाल सिंह ने आरोपों का खंडन किया। उसने बताया कि वह जीरकपुर स्थित मॉल में काम करता है। रात को वह अपनी ड्यूटी पर था। उसके परिवार के अन्य सदस्य पीर पर माथा टेकने के लिए गए थे। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने परिवार की मांग पर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। परिवार ने फोरेंसिक टीम के सामने पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है। फोरेंसिक टीम शनिवार को पहुंचेगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें