फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में साइंटिस्ट का मर्डर: पार्किंग को लेकर पड़ोसी ने लात-घूसे मारे, बूढ़े मां-बाप का सहारा था अभिषेक

Wed, 12 Mar 2025 10:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

मोहाली में पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने साइंटिस्ट की हत्या कर दी। आरोपी ने साइंटिस्ट अभिषेख के पेट और छाती पर लात-घूसे मारे, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के सेक्टर-66 में बाइक की पार्किंग को लेकर हुए विवाद में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आइसर) में काम करने वाले एक साइंटिस्ट को नीचे गिराकर उसके पेट और छाती में मुक्के मारे, इससे साइंटिस्ट की मौत हो गई।

विज्ञापन


यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतक साइंटिस्ट की पहचान 39 साल के अभिषेक स्वर्णकार के रूप में हुई है और वह मूलरूप से झारखंड का रहने वाला था। उनके परिजनों का आरोप है कि उनके पड़ोसी मोंटी (जो कि आईटी का काम करता है) ने अभिषेक को बुरी तरह पीटा था, इस कारण उसकी मौत हो गई है।
इस मामले में परिवार ने पुलिस को शिकायत दे दी है। मृतक साइंटिस्ट का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। अभी उसका डायलिसिस चल रहा था। पेट में मुक्के मारने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


साइंटिस्ट अभिषेक स्वर्णकार अपने माता-पिता के साथ सेक्टर-66 में किराये के मकान में रहता था। मंगलवार शाम करीब साढ़े 8 बजे जब वह अपनी बाइक खड़ी कर रहा था तो इसी दौरान उसके पड़ोसी मोंटी के साथ पार्किंग को लेकर बहसबाजी हो गई। आरोपी मोंटी ने पहले अभिषेक के साथ गाली-गलौज की और इसके बाद हाथापाई करने लगा। आरोप है कि मोंटी ने अभिषेक के पेट और छाती में इतने मुक्के मारे कि अभिषेक जमीन पर गिर गया। परिवार ने उसे उठाने का प्रयास किया लेकिन वह उठ नहीं पाया। उसे तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

खुद ही अस्पताल ले गया आरोपी
स्थानीय निवासी महिला ने बताया कि मंगलवार शाम चिल्लाने की आवाजें सुनी तो वह बाहर निकली। देखा कि पड़ोसी का बेटा मोंटी साइंटिस्ट अभिषेक को जमीन पर गिराकर उसकी छाती पर मुक्के मार रहा था। जब अभिषेक बेहोश हो गया तो मोंटी डर गया। उसे लगा उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई तो वह उसे तुरंत अपनी थार  में अस्पताल ले गया। रास्ते में जाते समय मोंटी ने एक अन्य कार में भी टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें