फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: लेडी कांस्टेबल सपना को किसने मारा? मृतका के पिता ने किया खुलासा, भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज

Wed, 12 Mar 2025 08:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

एक दिन पहले पंचकूला में कार में महिला कांस्टेबल सपना का शव मिला था। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं सपना के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मृतका सपना और उसकी कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ पुलिस में तैनात लेडी कांस्टेबल सपना की मौत के मामले में मनसा देवी कांप्लेक्स थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। सपना का शव उसकी कार से बरामद हुआ था। लेडी कांस्टेबल के भाई गौरव की शिकायत पर पुलिस ने उसके जीजा परविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना मनसा देवी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत यह मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गौरव ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वे तीन भाई बहन हैं। सबसे बड़ी बहन सपना की शादी वर्ष 2014 में गांव गोरिया थाना मातनहेल जिला झज्जर में परविंदर नामक व्यक्ति से हुई थी। परविंदर आर्मी में सिपाही के पद पर है। सपना चंडीगढ़ पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थी। उनकी एक 6 वर्ष की बेटी भी है। गौरव ने आरोप लगाया है कि दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। परविंदर उसकी बहन सपना को परेशान करता था। परविंदर ने जून 2024 में आत्महत्या की कोशिश भी की थी। वह नशे का आदी था व पत्नी से भी पैसे मांगता था। उन्हाेंने बताया कि आरोपी परविंदर ने ही 11 मार्च को गौरव को सूचना दी थी कि सपना न ही ड्यूटी पर पहुंची है और न ही उसका फोन मिल रहा है। मृतक की दोस्त उर्मिला ने बताया कि वह परेशानी के कारण मनसा देवी मंदिर पंचकूला चली गई है। वहां जाकर देखा तो सकेतड़ी रोड के पास पार्किंग में गाड़ी खड़ी थी, जिसमें महिला का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन


गाड़ी लॉक होने के कारण हुआ शक
गौरव ने बताया कि गाड़ी लॉक थी इसलिए उसको पूरा शक है कि उसके जीजा ने ही सपना की हत्या कर उसकी कार को बंद कर चाबी ले गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सपना को सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। घटनास्थल से पुलिस ने कंबल, एप्पल फोन व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे परिजन
कांस्टेबल सपना की मौत के बाद शव सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में रखवाया गया था। बुधवार को पोस्टमार्टम होने के बाद डॉक्टर इसकी रिपोर्ट वीरवार को देंगे। पुलिस की ओर से विसरा भी करनाल मधुबन लैब भेजा गया है। साथ ही सपना के पति की तलाश की जा रही है।

लिस ने शीशा तोड़कर निकाला शव

लोगों ने बताया कि पुलिस टीम ने कार की शीशा को तोड़कर शव बाहर निकाला। कार चारों तरफ से लॉक थी। कार में जांच करने में मोबाइल फोन और कंबल पुलिस ने कस्टडी में लिया है। जानकारी मिली है कि शव कार की पीछे वाली सीट पर पड़ा था। बाहर निकालने पर यह भी देखा गया कि महिला पुलिसकर्मी के मुंह से झाग भी निकला हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें