मोहाली थाना फेज-8 की पुलिस ने सेक्टर-68 स्थित वन विभाग के पास स्थित लाइट प्वाइंट पर नाके के दौरान चोरी की मोटरसाइकिलों समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विनोद सिंह निवासी फरीदाबाद और रमनदीप सिंह निवासी राजूखेड़ा थाना बराड़ा जिला अंबाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, थाना फेज-8 के एसएसआई सतनाम सिंह पुलिस पार्टी समेत नाके पर मौजूद थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी की नियत से आ रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने दोनों लोगों को रोक कर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरो होंडा फैशन पीबी 65आर 7179 और टीवीएस विक्टर नंबर पीबी 12जी 2292 नंबर बरामद की है।