फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले रेड लाइट जंप की, फिर चालान करने पर हवलदार की वर्दी फाड़ी

Tue, 21 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में वर्दी फाड़ने का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-68 के लाइट प्वाइंट पर कार सवार युवक ने रेड लाइट जंप की। नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिम ने जब उसका चालान काटा तो उसने साइन करने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह पुलिस मुलाजिम से बहस करने लगा और वहां से निकल गया। इसके बाद करीब एक घंटे बाद दोबारा साथी सहित वहां पहुंचा और पुलिस मुलाजिम से उलझ गया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। थाना फेज-8 की पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों की पहचान करम पाल सिंह निवासी पठानकोट व मलकीत सिंह निवासी अंबाला के रूप में हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-68 वन विभाग के पास स्थित लाइट प्वाइंट पर हवलदार वजिंदर सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान नाइपर की तरफ से एक डिजायर कार आई। कार चालक रेड लाइट जंप कर आगे बढ़ गया। तभी वहां पर मौजूद हवलदार ने उसे रोक लिया। इस दौरान वह पुलिस मुलाजिम से बहस करने लगा।
विज्ञापन


पुलिस मुलाजिम ने उसका चालान काट कर उसे साइन करने के लिए कहा। उसने चालान पर साइन करने से मना कर दिया। इसके बाद वह चला गया। माहौल पूरी तरह से शांत हो गया। इसी बीच कुछ देर बाद वह दोबारा साथी को लेकर वहां पहुंच गया और हवलदार से उलझने लगा। इसी बीच दोनों गुटों में बहसबाजी हो गई। इसी बीच कार सवार व उसके साथी ने हवलदार पर हमला कर दिया। उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। 

पुलिस ने युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 186,, 332 और 34 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना फेज-8 के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

जिक्रयोग है कि इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। एक बार नशे में टल्ली महिला ने सीएम सिक्योरिटी में तैनात दो महिला मुलाजिमों की वर्दी फाड़ दी थी। इसके अलावा चंडीगढ़ सीमा पर मटौर थाने के एक पुलिस मुलाजिम की वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। इसके अलावा मार्च में एयरपोर्ट रोड पर नाके पर खड़े एएसआई तरसेम लाल चंडीगढ़ निवासी एक युवक ने कार चढ़ा दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें