फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल तक करता रहा रेप, शादी की बात की तो छोड़कर भाग गया

Wed, 07 Sep 2016 03:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
गांव सोहाना में शादी के नाम पर झांसा देकर तीन साल तक युवती से  रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवती को धोखा देकर फरार हो गया है। युवती की शिकायत पर थाना सोहाना की पुलिस ने साजिद निवासी बिजनौर के खिलाफ रेप का मामला कर दिया है।
विज्ञापन


युवती का मेडिकल करवा दिया है। साथ ही मंगलवार को 164 के बयान दर्ज करवाए जाएंगे।  पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक गांव सोहाना में करीब छह साल पहले एक युवती अपनी बहन के पास रहने के लिए आई थी। इसके बाद युवती अपनी बहन और जीजा के साथ एक फैक्टरी में काम करने लगी।
विज्ञापन


युवती का अपनी बहन के देवर के साथ अफेयर शुरू हो गया। इसी बीच अचानक उसकी बहन और जीजा को यूपी में काम पड़ गया। लेकिन युवती नौकरी पर लगी हुई थी। इसलिए वह युवती को यहीं छोड़कर यूपी चले गए।

इस दौरान युवती और बहन के देवर की दोस्त गहरा गई। दोनों के प्रेम संबंध बन गए। करीब तीन साल तक  युवक उक्त युवती के साथ रहा। दोनों ने आगे शादी करने की प्लानिंग तक कर रखी थी कि अचानक युवक उसे छोड़कर कही चला गया।

युवती ने कई जगह उसकी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसने इस बारे में अपने अन्य परिवारिक मेंबरों को सूचित किया। जिसके बाद परिवारिक मेंबर सोहाना पहुंच गए। उन्होंने युवती को साथ लेकर इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें