फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मोहाली के जुझार नगर में सीआईए टीम व तीन बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से चली गोलियां

Sun, 26 Nov 2023 07:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब)

सार

सीआईए अमृतसर से गन प्वाइंट पर लूटी ऑडी कार का पीछा कर रही थी। सरेंडर करने को कहा तो पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। सीआईए टीम ने बदमाशों की ऑडी कार के टायर पर गोली मारी, बदमाश पंक्चर कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
मोहाली के जुझार नगर में सीआईए टीम व तीन बदमाशों के बीच मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली के जुझार नगर में रविवार दोपहर करीब पौने 2 बजे पुलिस व तीन बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मोहाली की सीआईए टीम उनका पीछा कर रही थी। बदमाश अमृतसर से गन प्वाइंट पर लूटी ऑडी गाड़ी में सवार थे। पुलिस ने जब उन्हें सरेंडर करने को कहा तो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में पुलिस ने ऑडी कार के टायर में गोली मारकर उसे पंक्चर कर दिया, लेकिन तीनों बदमाश ऑडी गाड़ी वहीं छोड़कर मलोया चंडीगढ़ की तरफ फरार हो गए। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें उनका पीछा कर रही हैं। तीनों बदमाशों की पुलिस ने पहचान कर ली है लेकिन उनके नाम पुलिस ने अभी सार्वजनिक नहीं किए हैं। तीनों बदमाश हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बदमाशों को पकड़ने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की भी मदद ली जा रही है। पीसीआर पार्टी को मैसेज फ्लैश कर दिए गए हैं। बॉर्डर एरिया पर नाकाबंदी कर दी गई है। इस मामले में तीनों बदमाशों के खिलाफ बलौंगी थाने में इरादा कत्ल व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अमृतसर से गन प्वाइंट पर छीनी थी डॉक्टर की ऑडी कार
अभी तक की जानकारी में यह बात सामने आई है कि तीनों बदमाशों ने अमृतसर (शहरी) के पॉश इलाके की मजीठा रोड पर शनिवार की आधी रात को डॉक्टर की ऑडी गन प्वाइंट पर छीनी थी। उन्होंने वारदात को उस समय अंजाम दिया था जब केडी अस्पताल के डॉक्टर केडी की वाइफ को उनके फैमिली फ्रैंड डॉक्टर तरन बेरी अपनी ऑडी गाड़ी में छोड़ने के लिए जा रहे थे। तीनों बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर पहले दहशत का महौल बनाया और फिर उनकी कार छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें