फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, होटल से 16 आरोपी गिरफ्तार; 27 मोबाइल-नकदी बरामद

Sat, 18 Apr 2026 11:26 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

छापे के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 27 मोबाइल फोन और 15,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन का इस्तेमाल सट्टेबाजी संचालन के लिए किया जा रहा था। अब पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल मैचों के दौरान अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ मोहाली पुलिस ने बलौंगी इलाके के एक होटल से संचालित अंतर-राज्यीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए लोगों को लालच देकर ठगी कर रहे थे।

विज्ञापन


यह कार्रवाई 15 अप्रैल को एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस और एसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह के निर्देशों पर डीएसपी (खरड़-1) करण सिंह संधू और बलौंगी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पेरीविंकल ग्रेवाल की निगरानी में की गई। पुलिस के अनुसार सब-इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि बलोंगी मुख्य सड़क स्थित एक होटल में आईपीएल मैचों पर अवैध सट्टेबाजी का नेटवर्क चल रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापा मारकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा खिलाकर लोगों को जल्दी पैसे कमाने का लालच देते थे। आरोपियों में परमिंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, मनिंदरजीत सिंह, संजीव कुमार, कुलदीप सिंह उर्फ गुरी, रणजीत सिंह, परमिंदर सिंह उर्फ आरव, प्रदीप सिंह, हबीब उल रहमान, सुभाष भीमराव यादव, मोहम्मद मुस्तफा, स्वतंत्र कुमार शुक्ला, अरविंद वधवान, नारलम ओलिवर सिंह, सैयद आदिल और सैयद अहमद शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी पंजाब के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मणिपुर के रहने वाले हैं, जिससे यह एक बड़े अंतर-राज्यीय नेटवर्क होने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन


छापे के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 27 मोबाइल फोन और 15,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन का इस्तेमाल सट्टेबाजी संचालन के लिए किया जा रहा था। अब पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में बलौंगी थाने में भारतीय न्याय संहिता और जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह रैकेट संगठित अपराध का हिस्सा है और इसके पीछे बड़े नेटवर्क के जुड़े होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें