फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलैंड भेजने के नाम पर ठगे दो लाख रुपये, पुलिस ने दबोचा

Sat, 02 Jul 2016 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मोहाली इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान कुलविंदर सिंह निवासी सेक्टर-20 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। गांव जाजा जिला होशियारपुर निवासी परगट सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने फेज-पांच के एससीओ नंबर 19 में स्टैप इन इमीग्रेशन कंपनी में पौलेंड जाने के लिए दो लाख रुपये दिए थे। जिसके बाद न तो उसने उन्हें विदेश भेजा न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने कुलविंदर सिंह के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया है। वहीं, कुलविंदर सिंह का कहना है कि वह कंपनी में काम करता था। उसने दो लाख रुपये लिए जरूरत थे। लेकिन उसने उक्त रकम कंपनी के मालिक सतनाम सिंह को दी थी। जो कि अब फरार है। परगट सिंह ने बताया कि जब उसने पोलैंड जाने के लिए अप्लाई किया था। तो कंपनी ने उसे कई तरह के सपने दिखाए गए थे। उसे गूगल पर पोलैंड की तस्वीरे दिखाकर गुमराह किया। उसे कहा गया कि उसके रहने व रोजगार का इंतजाम कर दिया जाएगा। इसी बीच वह उनके झांसे में आ गया। जिसके बाद उसके साथ ठगी हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें